Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गुरूग्राम के कई सेक्टरों में 36 घंटे नहीं आएगा पानी

गुरूग्राम, 12 सितंबर । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा वाटिका चौक पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए मास्टर वाॅटर सप्लाई लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकारण (जीएमडीए) द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन से 12 सितंबर सुुबह 6 बजे से लेकर 13 सितंबर सांय 6 बजे तक पानी की सप्लाई को बंद किया जाएगा।

इन सेक्टरों में नहीं होगी पानी की सप्लाई

गुरूग्राम के सेक्टर 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 69, 70, 71, 72, 73, 74, गांव बादशाहपुर सहित अन्य सेक्टर में 36 घंटों के लिए वाटर सप्लाई को बंद किया गया है। गुरुग्राम के निवासियों से जीएमडीए के अधिकारियों ने 12 और 13 सितंबर को पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी है। इस दौरान पानी का उपयोग कम से कम करे और पानी को स्टोर करके रखे।

error: Content is protected !!