Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स लगाने पर बुधवार को निर्णय लेगी जीएसटी परिषद

नई दिल्ली, 01 अगस्त । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक बुधवार को होगी। जीएसटी परिषद इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी लागू करने के तौर-तरीकों पर फैसला करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की ऑनलाइन बैठक होगी। केंद्र और राज्य सरकार के कर अधिकारियों की विधि समिति ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर एक नया नियम जोड़ने का सुझाव दिया है। जीएसटी परिषद 02 अगस्त को होने वाली बैठक में समिति की सिफारिशों पर विचार करेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की 11 जुलाई को हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ में लेन-देन की पूरी राशि पर 28 फीसदी की दर से कर लगाने का निर्णय किया गया था। जीएसटी परिषद के इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद इसको लेकर यह बैठक हो रही है।

error: Content is protected !!