Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज आज, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

पणजी, 20 नवंबर । गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के बीच आज (सोमवार) यहां 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आगाज होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में समारोह का उद्घाटन करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री आईनॉक्स कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों को सम्मानित करेंगे। वो फिल्म बाजार का भी उद्घाटन करेंगे। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा वैश्विक फिल्म बाजार है। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई है।

उद्घाटन समारोह में माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर श्रिया सरन, नुसरत भरूचा, पंकज त्रिपाठी, शांतनु मोइत्रा, श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियां कैथरीन जेटा जोन्स, सलमान खान, विद्या बालन, आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर, विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अदिति राव हैदरी, एआर रहमान, अमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहेंगे।

नौ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत ब्रिटिश फिल्म निर्माता स्टुअर्ट गैट की कैचिंग डस्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के साथ होगी। इस महोत्सव के दौरान चार स्थलों पर 270 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव में 13 विश्व प्रीमियर, 18 अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर, 62 एशिया प्रीमियर और 89 भारत प्रीमियर होंगे। सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के लिए 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म से 10 भाषाओं में कुल 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इस वर्ष प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फीचर फिल्में (12 अंतरराष्ट्रीय फिल्में और तीन भारतीय फिल्में) प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके अलावा विभिन्न भाषाओं में डब की गई भारतीय पैनोरमा फिल्में भी दिखाई जाएंगी। उद्घाटन समारोह का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

error: Content is protected !!