Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बूढ़ी गंडक नदी में डूबी तीन लड़कियां, दो की तलाश जारी

बेगूसराय, 18 अगस्त । खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गयी दो लड़की के डूब जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। लड़कियों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी में डूबने वाली लड़कियों में सहरसा जिला के मुरली बसंतपुर गांव निवासी दिलीप कुमार की पुत्री अंशु कुमारी एवं मोहनपुर गांव निवासी दिलीप राय की पुत्री अंजुला कुमारी बताई जा रही है। जबकि, खगड़िया जिला के महेशखूंट बदिया निवासी संजय कुमार की पुत्री कोमल कुमारी घाट पर मौजूद एक युवक ने किसी तरह से बचा लिया।

कोमल कुमारी को बचाने के बाद मोहनपुर निवासी सूरज कुमार बेहोश हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सहरसा निवासी अंशु कुमारी एवं खगड़िया निवासी कोमल कुमारी अपने ननिहाल मोहनपुर आई हुई थी। जहां से अपने ननिहाल की एक बच्ची के साथ वह स्नान करने गई थी, इसी दौरान हादसा हो गया।

फिलहाल नदी में डूबी दोनों युवतियों को निकालने के लिए प्रशासन की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से प्रयासरत है। मौके पर सीओ अमरनाथ चौधरी, थानाध्यक्ष सुदीन राम, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार शर्मा एवं मुखिया उमा कुमार चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमे हुए हैं। समाचार प्रेषण तक बूढ़ी गंडक नदी में लापता दोनों युवती की खोजबीन जारी है।

error: Content is protected !!