Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायबरेली में इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव: अखिलेश यादव

रायबरेली,18 अगस्त । पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने की चर्चाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को रायबरेली में उन्होंने कहा कि रायबरेली में इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा और इसमें कोई भी संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सीट से इंडिया का उम्मीदवार चुनाव जीतेगा। रायबरेली पहले से ही वीआईपी सीट मानी जाती है ,जब गठबंधन की सरकार आएगी तो इसे ट्रिपल वीआईपी बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बांदा में प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटते हुए लालगंज में पत्रकारों से ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को वोट देने का अधिकार भी छीनने का प्रयास कर रही है । भाजपा सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। संविधान को खतरा है । बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो जनता को अधिकार दिए हैं उन पर भी अब खतरा मंडरा रहा है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य ,शिक्षा और खेती किसानी की सभी सेवाएं बदहाल हैं। सरकार किसानों को हजारों रुपए का बिजली का बिल भेज रही है ।सड़कों पर दिन में कम रात में ट्रैफिक के सांड रुपी सरकारी अफसर डेरा जमाए रहते हैं और दुर्घटना के सबब बनते हैं। उनके नलकूपों पर मीटर ठोक दिया है। 100 रुपए का राशन देकर वोट मांग रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों को सिंचाई, खाद ,बिजली, बीज ,इलाज व उनके बच्चों की शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। भाजपा सरकार ने एंबुलेंस और 112 सेवा खराब कर दी है ।भाजपा द्वारा रोजगार देने की बात पर कहा कि जो भगवान व गंगा मईया की कसम खाकर झूठ बोलते हों उनकी बात मत माना करो। किसानों को रिफाइंड तेल दिया गया वह भी मिलावटी था। किसान सम्मान निधि इसीलिए दी जा रही है ताकि किसानों में खुशहाली न आने पाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की नई किताब लिख रही है नए नए तरीके ईजाद किए हैं ब्रिज का टूटना इसी का एक उदाहरण है। शिक्षा व चिकित्सा का निजीकरण करने जा रहे हैं। यह किसी को नौकरी नही देना चाहते,सभी भटक रहे हैं। विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!