Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘गदर-2’ की एडवांस बुकिंग को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस वक्त हर तरफ फिल्म ‘गदर-2’ की चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले दमदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब ‘गदर-2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दो दशक पहले सुपरहिट हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के इस सीक्वल फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार मूवीमैक्स पर अब तक इस फिल्म की 1 हजार 985 टिकटें बिक चुकी हैं। मिराज सिनेमा में अब तक 2 हजार 500 टिकटें बिक चुकी हैं। सिनेपोलिस ने अब तक इस फिल्म के 3 हजार 900 एडवांस टिकट बेच दिए हैं। पीवीआर और आईनॉक्स ने अभी तक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है। ‘गदर-2’ पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। उम्मीद है कि यह शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी।

‘गदर-2’ में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा, मीर सरवर अहम भूमिकाओं में हैं। ‘गदर-2’ में रोहित चौधरी और मनीष वाधवा ने विलेन का किरदार निभाया है।

error: Content is protected !!