Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जी20 सम्मेलन के दौरान केवल एक ही मेट्रो स्टेशन यात्रियों के प्रवेश और निकासी के लिए रहेगा बंद

नई दिल्ली, 04 सितंबर । दिल्ली पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया है। केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे और बाकी मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे यात्रियों के लिए खुले रहेंगे।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शनिवार को डीएमआरसी को पत्र लिखकर 39 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद रखने का अनुरोध किया था। इसका मकसद जी-20 सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इसमें शामिल स्टेशन वे थे, जिनके आसपास से वीवीआईपी काफिला गुजरता, मेहमान नेता ठहरते।

अब दिल्ली पुलिस के नए आदेश के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के लिए नई गाइडलाइन यह है कि यात्रियों का प्रवेश और निकास केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि मेट्रो यहां से गुजरती रहेगी।

error: Content is protected !!