Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जबलपुर में कांग्रेस की विजय जुलूस के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल

जबलपुर, 3 दिसंबर  । मध्य प्रदेश में जबलपुर में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जुलूस में हुए गोलीकांड से अफरा तफरी मच गई।

जानकारी अनुसार जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया की जीत के बाद उनके समर्थक खुशी में विजय जुलूस निकाल रहे थे। विजय जुलूस बहोराबाग और रज़ा चौक इलाके से निकल रहा था, इस दौरान अज्ञात शख्स ने वहां फायरिंग कर दी। गोली जुलूस में शामिल एक युवक की पसली में लग गई। घायल युवक का नाम बारिश मिश्रा बताया जा रहा है। वहीं गगन यादव नाम के शख्स पर गोली मारने का आरोप है।

अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में थाना हनुमानताल एसआई कनक सिंह बघेल ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था ,फिलहाल पीड़ित ने कुछ जानकारी नहीं दी है, इसलिए इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है । ।फिलहाल पुलिस और तहकीकात करने में लगी हुई है।

error: Content is protected !!