Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

(अपडेट) विस चुनाव मतगणना : मप्र, छग, राजस्थान में भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत

नई दिल्ली, 03 दिसंबर  । चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा पा लिया है और तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को सत्ता से बाहर कर दिया है। तेलंगाना में भाजपा का मत प्रतिशत 14 के करीब है और वह यहां 8 सीटें जीती हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में 54 भाजपा, 35 कांग्रेस और एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्राप्त की है। मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से भाजपा ने 163, कांग्रेस ने 66 और भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीती है। राजस्थान की 199 सीटों में से भाजपा ने 115, कांग्रेस को 68, भारत आदिवासी पार्टी ने तीन, बसपा ने दो, आरएलडी ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक और 8 सीटें स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 64, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 7 और सीपीआई को एक सीट मिली है। रात करीब 11 बजे तक कुछ एक सीटों पर अभी गिनती जारी थी।

इन चार राज्यों की बड़ी दो पार्टियों को मिले प्रतिशत पर विचार किया जाए तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 46.27 और कांग्रेस को 42.23 प्रतिशत मत मिले हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा को 48.55 और कांग्रेस को 40.40 प्रतिशत मत मिले हैं। राजस्थान में भाजपा को 41.69 और कांग्रेस को 39.53 प्रतिशत वोट मिले हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 39.40 और बीआरएस को 37.35 प्रतिशत तथा भाजपा को 13.90 मत मिले हैं।

error: Content is protected !!