Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के लिए फंड की मांग, उपराज्यपाल को ‘सुप्रीम’ नोटिस

नई दिल्ली, 08 दिसंबर । सुप्रीम कोर्ट ने ‘फरिश्ते दिल्ली के’ नामक अपनी योजना के लिए फंड जारी करने की दिल्ली सरकार की याचिका पर उप-राज्यपाल दफ्तर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि ये समझ से परे है कि क्यों सरकार के दो धड़े आपस में यूं लड़ते रहते हैं।

कोर्ट ने उप-राज्यपाल दफ्तर के साथ-साथ दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव डॉक्टर नूतन मुड़ेजा को भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली सरकार ने अर्जी दायर कर ‘फ़रिश्ते दिल्ली के’ नाम वाली अपनी स्कीम के लिए फंड रिलीज करने की मांग की है। इस स्कीम के तहत दिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराती है।

error: Content is protected !!