Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कोरिया : प्रेक्षकों की उपस्थिति में ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन स्ट्रांग रूम में सील

कोरिया, 18 नवंबर । 17 नवम्बर को बैकुंठपुर विधानसभा में मतदान हुआ है। शुक्रवार देर रात तक मतदान दलों की वापसी होने का सिलसिला जारी था। जानकारी के अनुसार सभी मतदान दल सकुशल वापसी हो गए हैं और मतदान अधिकारी अपने-अपने ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन को स्ट्रांग रूम बनाये गए बैकुंठपुर के रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्यवेक्षक नारायण चन्द्र सरकार की मौजूदगी कमरे में सील-ताला लगाकर बंद किया गया है।

स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई, वहीं बाहरी व अनाधिकृत व्यक्क्तियों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी की गई है। उल्लेखनीय है कि अब आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के दिन ही यह ताला खुलेगी। इस तरह सभी आठों उम्मीदवारों के किस्मत का पिटारा 3 दिसम्बर को खुलेगी तब तक इन उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में लॉक रहेगा। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी अंकिता सोम सहित अन्य अधिकारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!