Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रांची में सज गए हैं सभी छठ घाट, पहला अर्घ्य 19 को, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

ड्रोन से छठ घाटों की होगी निगरानी, 1200 जवानों रहेंगे तैनात

रांची, 18 नवम्बर। राजधानी रांची में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर हर तरफ उत्साह है। 19 और 20 नवम्बर को अर्घ्य के लिए विभिन्न तालाबों, झील, नदियों और डैमों को भव्य रूप से सजाया गया है। कोकर तिरिल तालाब, चडरी तालाब, करमटोली तालाब, कांके डैम सहित अन्य सभी घाटों की साफ-सफाई कर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। घाटों को फूलों और बिजली के रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया। छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के लिए 1200 जवानों को अलग से घाटों पर तैनात किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष नजर रखने को कहा गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों एवं बोट को भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन से सभी प्रमुख छठ घाटों की निगरानी की जायेगी। सादे लिबास में महिला और पुरुष बल की तैनाती की गयी है। ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार के कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखने को तैनात पुलिसकर्मियों को कहा गया है। साथ ही दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है।

उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को खरना को लेकर लोग एक दूसरे के यहां जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। छठ व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किये।

error: Content is protected !!