Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पूर्वी लीबिया में मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 385 पाकिस्तान के नागरिक

काहिरा, 02 अगस्त । पूर्वी लीबिया के तटीय शहर टोब्रुक के पास कानून प्रवर्तन विभाग और सुरक्षा अधिकारियों ने रातभर की छापामारी में मानव तस्करों के गोदामों में छुपा कर रखे गए 385 पाकिस्तान के नागरिकों को मुक्त करा लिया।

इन प्रवासियों को टोब्रुक के दक्षिण में अल खुएर क्षेत्र में तस्करों के गोदामों से सोमवार तड़के कड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया गया। टोब्रुक स्थित प्रवासियों के अधिकार समूह अल-अबरीन के अनुसार, मुक्त कराए गए लोगों में कम से कम 11 बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की उम्र 10 साल से कम है। हालांकि लीबिया या पाकिस्तान की सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। अल-अबरीन के फेसबुक पेज पर यह सूचना सचित्र साझा की गई है। रिहा कराए गए सभी लोगों को पुलिस मुख्यालय में ठहराया गया है।

error: Content is protected !!