Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एशियाई खेलों की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 2 अगस्त । भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को 19 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2023 तक हांगझू, चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन पीआर, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है।

बता दें कि एशियाई खेलों के फुटबॉल स्पर्धा में 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह ग्रुप में ग्रुप ए, बी, सी, ई और एफ में बांटा गया है। प्रत्येक में चार टीमें हैं, जबकि ग्रुप डी में तीन टीमें हैं।

दो बार एशियाई खेलों का चैंपियन भारत नौ साल बाद पहली बार महाद्वीपीय खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम।

डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय।

मिडफील्डर: जैक्सन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह।

फॉरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू, सुनील छेत्री।

प्रमुख कोच: इगोर स्टिमक।

error: Content is protected !!