Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पश्चिमी महाराष्ट्र के तीन जिलों में भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 16 अगस्त । पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली और सातारा जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। इन झटकों से कोई हताहत नहीं हुआ है। भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है और भूकंप का केंद्र 5 किमी गहराई में बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6.45 बजे कोल्हापुर जिले के साथ सांगली और सातारा जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। कोल्हापुर से 76 किलोमीटर दूर चंदोली अभयारण्य इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी तरह सातारा जिले के पाटन शहर समेत आसपास के गांवों में भूकंप का हलका झटका लगा।

सांगली की शिराला तहसील के कई गांवों में भूकंप की वजह से लोगों में सनसनी फैल गई थी। सुबह व्यायाम के लिए निकले नागरिकों में भय का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कोयना बांध से 20 किमी दूर महसूस किए गए। हालांकि इससे बांध क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

error: Content is protected !!