Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा ने दागा सवाल : परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से बघेल को इतनी छटपटाहट क्यों होती है?

रायपुर, 16 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से दिए गए संबोधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को राजनीतिक कुंठा का परिचायक बताते हुए सवाल किया कि आखिर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री बघेल को इतनी छटपटाहट क्यों होने लगती है ।वे तमाम संवैधानिक मर्यादा और पद की गरिमा को ताक पर रखने से भी गुरेज नहीं करते। अपने संयुक्त वक्तव्य में भाजपा नेताओं ने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद की बात होती है तो कांग्रेस के लोगों के माथे पर बल पड़ने लग जाते हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. बांधी व विधायक श्री सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तो निश्चित रूप से अगली बार भी देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास और आशीर्वाद से लाल किले की प्राचीर से ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को नई उमंग, नई ऊर्जा व नई उड़ान देंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की फिक्र में दुबला होने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल अपनी फिक्र करें कि कांग्रेस की प्रदेश की सत्ता से विदाई के बाद वे कहां झंडा फहराएंगे? सीडी काण्ड में चार्जशीटेड मुख्यमंत्री बघेल को अब कहीं यह डर तो नहीं सता रहा है कि कहीं उन्हें (बघेल को) अगला स्वतंत्रता दिवस जेल की सलाखों के पीछे न मनाना पड़ जाए। क्या इसी अकुलाहट का प्रदर्शन वे अपने बयानों में करके खिसियाकर बार-बार खंभा नोचने का काम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!