Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पश्चिम बंगाल में डेंगू की मार, चार की मौत, 3500 बीमार

कोलकाता, 28 जुलाई । पश्चिम बंगाल बारिश के साथ डेंगू से बेहाल है। पूरे राज्य में 3500 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। मरीजों की यह आंकड़ा गुरुवार तक का है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी।

विभाग के अनुसार अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और हर आयु वर्ग के लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक खराब हालात बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में हैं। यह क्षेत्र नदिया के हिरणघाटा, राणाघाट, कृष्णानगर, आमडांगा और उत्तर 24 परगना के बसीरहाट हैं। हुगली, हावड़ा में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य सेवा के निदेशक सिद्धार्थ नियोगी ने बताया है कि कोलकाता सहित सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू के लक्षणों वाले किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा बल्कि तुरंत भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में डेंगू का संक्रमण बांग्लादेश से फैल रहा है।

error: Content is protected !!