Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गाजियाबाद में तीन युवक हिरासत में

गाजियाबाद, 02 दिसंबर  । ट्रोनिका थाना सिटी इलाके में ड्यूटी करके लौट रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है।

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली निवासी एक युवती ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। गुरुवार शाम को वह अपनी सहेली के साथ फैक्टरी से ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन लड़कों ने उसे झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर लौट गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी सहेली फैक्टरी से काम खत्म कर घर जा रही थी। रास्ते में उसकी सहेली का एक दोस्त मिल गया। सहेली अपने दोस्त से स्कूटी चलाना सीखने लगी। वो सड़क किनारे खड़ी होकर फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान तीन युवक उसकी सहेली और उसके दोस्त के पास आकर रुके। वह अभद्रता करने लगे। पीड़िता उनके पास पहुंची तो आरोपितों ने उसकी सहेली और दोस्त को छोड़ दिया। आरोपितों ने युवती को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!