Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कोरिया : मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

कोरिया, 2 दिसंबर  । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन बैकुंठपुर में तीन दिसम्बर को होने वाले मतगणना को लेकर प्रेसवार्ता लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सामान्य प्रेक्षक नारायण चन्द्र सरकार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17 नवम्बर को हुए मतदान में जिस तरह से मीडिया ने सहयोग किया है, इसी तरह 3 दिसम्बर को भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा। उन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया को महत्वपूर्ण योगदान बताया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में लंगेह ने कहा कि 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था और 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे मतगणना होगी।

मतगणना पूर्व की गई तैयारियां के बारे में जानकारी देते हुए कहा मतगणना स्थल शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल को बनाया गया है। ईवीएम स्ट्रांग रूम को 3 दिसम्बर को सुबह 6 बजे खोला जाएगा। मतगणना पश्चात सीयू को स्ट्रांग रूम कक्ष में सील किया जायेगा और शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा।

पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की संख्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि अब-तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 824 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का उपयोग किया। डाक से प्राप्त 29 मतपत्र हैं। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाता व 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 139 है, जबकि अनिवार्य सेवा के 31 मतदाताओं के मतपत्र डाक से प्राप्त हुए हैं। इस तरह अब-तक 1023 मतदाताओं के मतपत्र पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी लंगेह ने बताया कि मतगणना हाल में पोस्टल बैलेट गणना के लिए 3 टेबल व ईवीएम गणना हेतु 14 टेबल तथा अंत में रेण्डम 5 व्हीव्हीपैट मशीनों की गणना हेतु एक टेबल लगाया जाएगा। मतगणना स्थल तक जाने के लिए तीन स्तर पर घेरे बनाए गए हैं। विधानसभा क्रमांक 3 बैकुण्ठपुर के कुल 228 मतदान केन्द्र की गणना 17 राउंड में होगा और प्रत्येक चरण की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, पेन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल कैमरा, लैपटॉप, पेनड्राइव व किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस-गैजेट सुरक्षा व गोपनीयता को देखते हुए उक्त उपकरण ले जाने की मनाही की गई है।

मतगणना स्थल के नजदीक स्कूल के पास, दुर्गा पंडाल, गंगाश्री होटल व खूटनपारा में दोपहिया, चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। मतगणना स्थल पर तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, शराब व अन्य अस्त्र-शस्त्र ले जाना पूर्णतः पाबंदी होगी। काउंटिंग एजेंट का प्रवेश गेट क्रमांक 01 व मीडिया कर्मी गेट नम्बर 3 से प्रवेश मिलेगा।

error: Content is protected !!