Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद, 03 सितम्बर । मुरादाबाद के बिलारी सर्किल क्षेत्र स्थित थाना सोनकपुर पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपित थाना क्षेत्र के गांव रामपुर धरहरा निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सोनकपुर क्षेत्र निवासी किसान ने रविवार को थाना पुलिस को तहरीर में बताया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी शनिवार को बाजार से घर का सामान लेकर वापिस आ रही थी। रास्ते में गांव के निवासी आरोपित युवक विक्रम ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया फिर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर आस-पास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपित वहां से भाग गया। इसके बाद घर पहुंच कर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने थाना सोनकपुर में आरोपित युवक विक्रम के खिलाफ शनिवार को नामजद तहरीर दी थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी डॉ अनूप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित को आज शाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!