Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चीन की सैन्य क्षमता कम करने के लिए अत्याधुनिक चिप नहीं बेचेगा अमेरिका

वाशिंगटन, 4 सितंबर । चीन की सैन्य क्षमता कम करने के प्रयास में अमेरिका जरूरी अत्याधुनिक चिप चीन को नहीं बेचेगा। अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने रविवार को यह जानकारी एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान दी।

अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा कि हम उनकी सैन्य क्षमता को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर उन्हें ऐसा आभास हो रहा है तो मतलब हमारी रणनीति काम कर रही है। निश्चित तौर पर हम चीन को सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए अपने सबसे परिष्कृत (रिफाइन) चिप नहीं बेचने जा रहे हैं। हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

रायमोंडो ने इसे एक जटिल संबंध बताते हुए कहा कि वास्तव में इसे आसान समझने वाली बात तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि चीन को लेकर कोई भी वाणिज्य मंत्री मुझसे ज्यादा सख्त नहीं रहा है। चीन की लगभग एक तिहाई कंपनियों को राष्ट्रपति बाइडन प्रशासन और मेरी निगरानी में रखा गया है। आप आर्थिक लाभ को देखते हुए निर्यात को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन हम राष्ट्रीय सुरक्षा के इर्द-गिर्द एक संकीर्ण रेखा रखना चाहते हैं।

error: Content is protected !!