Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को बताया ‘कायर’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को बताया ‘कायर’

जयपुर, 29 जून  । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर बताते हुए कह दिया कि राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया वह ये नहीं कर सकते। ये झूठ बोल सकते हैं, बेईमानी कर सकते हैं। गुमराह कर भाई को भाई से लड़ा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस की आइडियोलॉजी का मुकाबला नहीं कर सकते।

डोटासरा ने ईआरसीपी के मुद्दे पर राजस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर भी तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में सफेद दाढ़ी वाले जो मंत्री आए, उनकी जनता ने क्या दुर्गति की। ऐसे मंत्री को डूब कर मर जाना चाहिए, जिनको यह नहीं पता कि वह कहां जा रहे हैं और उन्हें क्यों भेजा गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर उन्होंने कहा कि अब गजेंद्र सिंह कह रहे हैं कि राजेंद्र राठौड़ की सरकार बनवा दो तो हम इस परियोजना के लिए 46 हजार करोड़ दे देंगे। उन्हें नहीं पता है कि राजस्थान में राज भाजपा का नहीं, कांग्रेस का बन रहा है। इसका मतलब साफ है कि भाजपा इस परियोजना के लिए कोई पैसा नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस परियोजना के लिए 13 हजार करोड़ दिए, लेकिन भाजपा का नकाब सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कोई अपनी पार्टी के नेताओं पर पर तंज कस रहा है। आपस में एक दूसरे को निपटाने में लगे हैं, इन्हें जनता की नहीं कुर्सियों की चिंता है, लेकिन राजस्थान की जनता सब देख रही है। कांग्रेस की योजनाओं का भाजपा और मोदी के पास कोई जवाब नहीं है। डोटासरा ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी जीती है और राजस्थान को लेकर वेणुगोपाल ने बयान दिया है, उससे साफ है कि राजस्थान में सभी नेता एकजुट हैं और हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है।

error: Content is protected !!