Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ब्लैकमेलिंग के डर से 12वीं की छात्रा ने खाई सल्फास की गोली

ब्लैकमेलिंग के डर से 12वीं की छात्रा ने खाई सल्फास की गोली

भागलपुर, 29 जून  । जिले के कजरेली थाना क्षेत्र के तमौनी की रहने वाली 12वीं की छात्रा ने ब्लैकमेल किए जाने के डर से सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। उक्त छात्रा भागलपुर के नसरतखानी स्थित एक लॉज में रहती है। छात्रा ने बीते 26 जून को लॉज से अपने घर जाकर सल्फास जहर खा लिया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज डॉक्टरों किया गया।

गुरुवार को छात्रा ने बताया कि लॉज में उसकी दूर की एक बहन राखी भी रहती है। जिसके द्वारा बाथरूम में नहाने के क्रम में उसका वीडियो बना लिया गया। फिर राखी द्वारा उसके दोस्त तुलसी के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगी। छात्रा के द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो राखी ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा की मां और पिता की हत्या करने की धमकी दी गई। बाथरूम में स्नान करते हुए बनाया गया वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। राखी के द्वारा ही घर जाने के क्रम में छात्रा को जहर का पैकेट दिया गया और कहा गया कि अगर तुम शादी नहीं करोगी तो जहर खा लो। नहीं तो तुम्हारे माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी। तुम्हारा वीडियो भी वायरल कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्रा ने घर पहुंचते ही जहर खा ली। ठीक होने के बाद आज छात्रा ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया है। छात्रा ने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!