Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांवड़ यात्रा की तैयारी में कोई कसर बाकी न रहे : सेल्वा कुमारी जे

कांवड़ यात्रा की तैयारी में कोई कसर बाकी न रहे : सेल्वा कुमारी जे
-मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ कावड़ मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण


गाजियाबाद,17 जून । मंडलायुक्त मेरठ मंडल, मेरठ सेल्वा कुमारी जे एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने श्रावण शिवरात्रि पर्व को सम्पन्न कराने के बाद कांवड़ यात्रा मार्ग एवं गंगनहर मार्ग का निरीक्षण किया। हर वर्ष श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार आदि तीर्थ स्थलों से गंगाजल लेकर शिव मन्दिरों में चढ़ाएंगे।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए थे कि गंग नहर पटरी की सफाई, किनारे लगी झाड़-फूस हटाने व बेरिकेटिंग, जाल लगाने एवं गोताखोरों की व्यवस्था करायी जाए एवं कर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी भी लगाने की प्रकिया को पूर्व में ही सुनिश्चित कर लिया जाए। जिससे कि श्रावण मास के शुरू होने के बाद किसी भी तरीके की कोई लापरवाही यात्रा के दौरान देखने को न मिले।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जेने संबंधित सभी अधिकारियों को शिवभक्त कांवरिया एवं श्रद्धालुओं के समुचित व्यवस्था के लिए व कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के निर्देश देते हुए बेरिकेटिंग की व्यवस्था का रूट मैप तैयार कर सभी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की भी बात कहीं।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गंग नहर पर वाच टावर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नहर की पटरी की सफाई, सीसीटीवी कैमरे, पी0ए0 सिस्टम, फोग लाईट, साईन बोर्ड जिसपर नहर की गहराई अंकित हो, को लगाने की जगह को पूर्व में ही चयनित कर लिया जाए। जिससे कि श्रवण मास के शुरू होने से पूर्व ही सभी तैयारियों को सुनिश्चित कर ली जाए।

error: Content is protected !!