Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बनाएगें तो भारत फिर विश्वगुरू बनेगा : अश्वनी सिंह पटेल

केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बनाएगें तो भारत फिर विश्वगुरू बनेगा : अश्वनी सिंह पटेल
–पिछड़ा वर्ग मोर्चा यमुनापार ने संयुक्त मोर्चा का किया सम्मेलन

प्रयागराज, 17 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होना जन-जन के गौरव का पल है। भारत की ऐसी धाक विश्व में फैली की मोदी आज विश्व के जी-20 देशों का नेतृत्व कर रहे हैं। 2024 में पुनः केन्द्र में मोदी सरकार बनाएगें तो भारत फिर विश्वगुरू बनेगा और मोदी सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेंगे।यह बातें शनिवार को पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा यमुनापार द्वारा खीरी में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सरकार की अनेकों उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा पिछड़ों को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा सरकार में मिला। इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं।

अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त सिंह पटेल ने कहा मोदी ने सभी वर्गों के गरीबों के जनकल्याण की योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है। कार्यक्रम के आयोजक पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने कहा कि मोदी के आने से देश का कायाकल्प हो गया। हम सब पिछड़ों को पुनः एक बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर सरकार बनाने में अपना सम्पूर्ण योगदान देना चाहिए।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण सिंह पप्पू, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल, जिला पंचायत सदस्य कुसुम देवी, मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू केसरवानी, रामेश्वर द्विवेदी, डॉ संगम लाल मिश्र आदि ने अपने विचारो को व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह पटेल एवं अखिलेश सिंह पटेल ने किया।

error: Content is protected !!