Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कभी-कभी मिलते हैं मोदी-योगी जैसे नेता : स्वतंत्रदेव सिंह

गोरखपुर, 02 सितम्बर । महंत महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में शनिवार को 629 करोड़ रुपये की लागत वाली जल निगम व लोक निर्माण विभाग की 195 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मोदी और योगी जैसे नेता कभी-कभी मिलते हैं। इनके नेतृत्व में बुंदलेखंड से गोरखपुर तक हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2024 तक यूपी के हर घर तक नल से जल मिलने लगेगा। 2017 के पहले यूपी में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से हाहाकार मचा था। आज सुरक्षा के माहौल में सबको कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुसहर, वनटांगिया और थारू समाज जैसे वंचित तबके भी विकास से जुड़ चुके हैं। उन्होंने सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज इसके आगे नोएडा भी फेल नजर आता है।

इस अवसर पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!