
देहरादून, 08 दिसम्बर । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और लोकविधा की परम्परा देवभूमि की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास है। शुक्रवार सांय नीबूवाला गढ़ी कैन्ट में मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर यह बातें कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोककला, लोकसंस्कृति से जुडे़ इसकी भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। ऐसे आयोजनों को मुख्यमंत्री ने लोककला को बढ़ावा देने और युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाला भी बताया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, सचिव रविनाथ रमन, हरिचन्द सेमवाल, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

