
मध्य प्रदेश , 14 दिसंबर | बीते दिन 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली डॉक्टर मोहन यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं तथा उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही शाम को बैठक बुलाई तथा उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की प्रथम बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए।
बता दें कि मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने प्रथम बैठक में अपने अहम फैसला सुना दिए हैं जिनमें उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रदेश में खुले में एवं बिना अनुमति के मांस मछली के विक्रय पर रोक लगा दी है।जहां उन्होंने मांस मछली के विक्रय पर रोक लगाई है,वहीं उन्होंने कहा है कि धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार के सामने एवं 100 मीटर की दूरी के अंदर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा | इसके लिए 15 से 31 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें टीम गठित होने के बाद निरीक्षण करेगी की कहानी इस प्रकार की दुकान अवैध रूप से चल तो नहीं रही है।,
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित हुई आज मंत्री परिषद की बैठक में ऐसे निर्णय जो हिंदू धर्म के प्रति झुकाव दिखा रहे हैं,यह उनकी धार्मिक विचारधारा को स्पष्ट दिखता है और यह दिखाता है कि उनका बैकग्राउंड संघ से रहा है।
(अमित चौबे अनमोल)

