
प्रयागराज/उत्तर प्रदेश 14 दिसंबर,
खबर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर पीसी बनर्जी छात्रावास की है जहां बुधवार की देर शाम अचानक कमरा नंबर 68 में बम फट गया बम फटने से पीसीबी के पूर्व छात्र प्रभात यादव की हथेली उड़ गई।एक और छात्र प्रत्यूष भी धमाके के बाद घायल हो गया पर वह अभी सामने नहीं आया है,यह कैमरा दूसरे छात्रों के नाम पर दर्ज था और इसमें प्रत्यूष तथा प्रभात रह रहे थे।
पुलिस ने प्रभात और प्रत्युष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है,पीसीबी के अधीक्षक सुजीत कुमार ने प्रभात और प्रत्युष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है प्रभात यादव को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है तथा पुलिस का कहना है कि यह हादसा बम में सुतली बांधते समय हुआ पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दिन में ही पीसीबी और हॉलैंड हाल छात्रावास के कुछ छात्रों में झगड़ा हुआ था, प्रतिशोध के लिए हॉस्टल के कमरे में बम बनाया जा रहा था।
हॉस्टल के छात्र बताते हैं कि एकाएक शाम 5:10 पर एकाएक कमरे में जोरदार धमाका हुआ तथा सभी छात्र उसके कमरे की तरफ दौड़े और जब उन्होंने कमरे में देखा तो उन्होंने पाया यह धमाके में प्रभात यादव का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया है।तथा उसके साइन चेहरे व शरीर के अन्य अंगों में भी बहुत बुरी तरह से धमाके का प्रभाव आया है। प्रत्यूष जो कि धमाके में घायल हुआ था वह मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से भाग गया विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस को सूचना देकर छात्रा प्रभात को बेली अस्पताल ले जाया गया।
एसीपी राजेश यादव का कहना है कि विशाल से पूछताछ की जा रही है प्रभात और प्रत्यूष कमरे में बम बना रहे थे और इस समय यह धमाका हुआ है,इस धमाके की जांच की जा रही है तथा इस बात की पुष्टि भी की जा रही है कि छात्रों के पास बम बनाने का सामान कहां से आया।
(अमित चौबे अनमोल)

