Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चीन में बाढ़ से हालात खराब, अकेले राजधानी बीजिंग में 33 की मौत

बीजिंग, 09 अगस्त । चीन में कई दिनों से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अकेले राजधानी बीजिंग में आठ अगस्त तक बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। पानी के सैलाब में बहे 18 लोग अभी भी लापता हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम शहर जुओझोउ में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। मगर स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी जैसे-जैसे कम हो रहा है उसके कारण अन्य चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। इस आपदा ने लगभग 1.29 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है। 59,000 घर ढह गए हैं और 147,000 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हेबेई प्रांत में शरद ऋतु की फसल प्रभावित हुई है।

error: Content is protected !!