Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गडकरी ने किया दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण

गडकरी ने किया दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण

चंडीगढ़, 20 जून । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण किया। यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी है और इस पर लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस अवसर पर आयोजित ‘गौरवशाली भारत रैली’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री नेशनल हाईवे पर दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के साथ-साथ करनाल बाईपास तथा अंबाला शहर के लिए नए बाईपास का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 3700 करोड़ रुपये है।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 17 नेशनल हाईवे बन चुके हैं और विशेष बात यह है कि हरियाणा शायद एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जिसके सब जिला केंद्र नेशनल हाईवे से जुड़ गए हैं। इसके अलावा भी भविष्य में कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार एक सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारी सरकार थ्री-सी पर प्रहार करती है, जिसमें करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति पर हमने गहरी चोट की है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि 3-सी पर प्रहार करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने 5-एस शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, सुरक्षा और स्वालंबन पर जोर दिया है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र नागरिकों को हर योजना का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है।

मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में 86,000 नौकरियां दी गई, जबकि हमारी सरकार अभी तक 1 लाख 10 हजार नौकरियां दे चुकी है और 60,000 नौकरियां पाइप लाइन में हैं। इस प्रकार हमारी सरकार के 10 साल पूरे होने पर नौकरियों की संख्या 1,70,000 हो जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली श्रीमती निर्मल चौधरी, महिपाल ढांडा, कृष्ण मिड्ढा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!