Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बुर्किना फासो में झड़प में 50 से अधिक सुरक्षाबलों की मौत

डकार (सेनेगल), 6 सितंबर । पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों के साथ भीषण लड़ाई के दौरान 50 से अधिक सुरक्षाबल मारे गए और कई अन्य सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। सेना ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

सेना के बयान के मुताबिक सोमवार को यातेंगा प्रांत के कौम्बरी प्रशासनिक जिले में 17 सैनिक और सेना की सहायता करने वाले काफी संख्या में स्वयंसेवी लड़ाके मारे गए। सेना ने कहा कि कौम्बरी से जिहादियों को पीछे धकेलने के लिए चलाए गए अभियान के तहत बड़ी संख्या में इस्लामिक आतंकवादी भी मारे गए। इस अभियान का मकसद विस्थापित लोगों की वापसी है।

सेना ने जारी बयान में कहा कि अत्यंत कायरतापूर्ण इस कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा। फरार हुए शेष आतंकवादी तत्वों को निष्क्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बुर्किना फासो में आतंकवादी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए जिहादियों के हमलों में हजारों लोगों की मौत हो गयी है जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

error: Content is protected !!