Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूपी विधानसभा सत्र में जनहित मुद्दों पर सरकार करे चर्चा : मायावती

लखनऊ, 06 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में सरकार द्वारा आमजन के हित के मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही है।

बसपा प्रमुख ने रविवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि यूपी विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार आमजनहित के जरूरी मुद्दों जैसे बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी तथा सड़क, बिजली, पानी, शान्ति-व्यवस्था व सुरक्षा आदि की बदहाल स्थिति के बारे में विशेष जिम्मेदारी का परिचय दे, क्योंकि इनको लेकर लोगों का जीवन त्रस्त व अस्त-व्यस्त है।

आगे कहा कि यूपी की सरकार द्वारा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में इनके धारा प्रवाह वादों एवं दावों के प्रति सदन में उत्तरदायित्व बनाने तथा इन्हें इधर-उधर के बजाय तथ्यात्मक बातें ही सदन में रखने को विवश करने के लिए विपक्ष द्वारा नियमों के तहत इनको बाध्य करना ज्यादा जरूरी है।

error: Content is protected !!