Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा ने निकाली तिरंगा कलश यात्रा

देहरादून, 14 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा एवं अमृत कलश यात्रा निकाल रही है।

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सोमवार को बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने गोपेश्वर में तिरंगा यात्रा एवं अमृत कलश यात्रा का नेतृत्व किया। मनवीर चौहान ने बताया कि इस यात्रा के बाद शहीद पुरूषेत्तम बग्वाड़ी एवं राय सिंह नेगी के परिजनों को सम्मानित करने का कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भव्य तिरंगा फहराने के बाद आजादी के नायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, जिला कापरेटिव बैंक के गजेन्द्र रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखदीप रावत तथा पूर्व महामंत्री नवल भट्ट एवं भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!