Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बागेश्वर उप चुनाव के लिए पार्वती दास भाजपा उम्मीदवार

देहरादून 14 अगस्त । उत्तराखंड के बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने श्रीमती पार्वती दास पर अपना दांव लगाया है। माना जा रहा है कि स्वर्गीय चंदन रामदास के परिजनों पर लगाया गया यह दांव निश्चित रूप से भाजपा के लिए लाभ का सौदा होगा।

पार्वती दास पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की धर्मपत्नी हैं। पार्वती दास 16 अगस्त को अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता बागेश्वर पहुंचेगे और पार्वती दास के साथ नामांकन कराने जाएंगे। 5 सितम्बर को बागेश्वर में उप चुनाव होना है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षरों से देश के तीन उप चुनावों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जिसमें केरल के पुथुपपल्ली विधानसभा से लिजिन लाल चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के घोसी से पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे जबकि उत्तराखंड के बागेश्वर से पार्वती दास को चुनावी समर में उतारा गया है।

error: Content is protected !!