Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 4 जुलाई । आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तर पर सांगठनिक बदलाव शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार के अनुसार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही भाजपा ने आंध्रप्रदेश, पंजाब, झारखंड और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बदल कर नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष और सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त गया है।

error: Content is protected !!