Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री भगवंत मान जी छोड़ो दिल्ली की चाहत, माइनिंग में दो पंजाबियों को राहत। 

पंजाब 24 अगस्त । प्राकृति  व सामाजिक वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी को मुख्यमंत्री बनने से पहले अपने चुटकुलों ब राजनीतिक रैलियो में विरोधी पक्ष पर कटाक्ष करने वाले भाषणों की याद कराते हुए मुख्यमंत्री को राजधर्म निभाने की नसीहत दी।  

 वीर प्रताप राणा ने कहा कि इस समय हिमाचल व पंजाब भयानक प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। 70% पंजाब इस समय बाढ़ की मार से प्रभावित है व भगवंत मान सरकार फोटो शूट में व्यस्त हैं या दिल्ली के आदेशों का पर निर्भर हैं।  

पंजाब में आई तबाही को देखते हुए वीरप्रताप राणा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार से अपील की है कि वह पंजाबियों के हित को देखते हुए अगर कोई और मदद नहीं कर सकते तो कृपया करके तुरंत प्रभाव से माइनिंग पॉलिसी को बदला जाए ता जो जिन लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उनको नए घर बनाने में दिक्कत न आए। क्योंकि माइनिंग मैं सरकार के सारे दावे फेल है, व पंजाब में रेत आज भी धनकुबेरों का खेल है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान जी पंजाब का धरती पुत्र होने के नाते इस समय पंजाब की माइनिंग पॉलसी तुरंत प्रभाव से रद्द करें और प्राकृतिक आपदा ग्रस्त पंजाबियों के जख्म भरे। 

क्योंकि पंजाब में इस समय हर तरफ रेत का अंबार लगा हुआ है, इसलिए कम से कम पंजाबियों को माइनिंग में राहत दी जाए और पंजाब का धरती पुत्र होने का फर्ज निभाए। भगवंत मान जी, भगवान ने जो आपको मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया है, इसका लाभ उठाएं, अपने दिल्ली के नेताऔं को खुश करने की बजाय पंजाब को बचाएं। 

error: Content is protected !!