Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रेमी पति के घर गई प्रेमिका को मारपीट फेंका, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

बेगूसराय, 17 अगस्त । इमरजेंसी सेवा डायल-112 की टीम ने गुरुवार की सुबह छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के शेखाटोल के समीप से बेहोशी की हालत में एक नवयुवती को बरामद किया गया है। डायल-112 की टीम उसे छौड़ाही पीएचसी ले गई, जहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

युवती की पहचान छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के परोड़ा निवासी जगन्नाथ सहनी की पुत्री शांति कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह शेखाटोल के लोग जब मार्निंग वॉक के लिए जा रहे थे तो इरफान मुर्गा फार्म के समीप उसे बेहोश पड़ा देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर फोन कर सूचना दी।

उक्त युवती का कहना है कि एकंबा पंचायत के सरपंच के पुत्र दीपक कुमार (शेखाटोल निवासी) के साथ उसका लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है। तीन मई को उसने अपने प्रेमी दीपक के साथ चुपके से शादी कर लिया। इसके बाद अपने मायके में रह रही थी। लेकिन दीपक से लगातार उसके संपर्क था।

इसी बीच प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे दीपक का चयन 13 मई को उत्पाद पुलिस में सिपाही के पद पर हो गया। जिसके बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। बुधवार की देर शाम वह अपने मायके से दीपक के घर पर शेखाटोल गई तो दीपक के परिजनों ने मोबाइल छीन लिया तथा रात में मारपीट करते हुए उसे मुर्गा फार्म के पास छोड़ दिया।

जहां से पुलिस द्वारा उठाकर अस्पताल लाया गया है। इधर, आरोपी के परिजनों ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते हुए कहा है कि दीपक लंबे समय से गांव से बाहर रह रहा है। कोई लड़की कल उसके घर पर नहीं आई थी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही मामले की सच्चाई का खुलासा होगा।

error: Content is protected !!