Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बागेश्वर में सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान, मुख्यमंत्री की अपील-पहले मतदान, फिर जलपान’

देहरादून, 05 सितंबर । बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर की जनता से ‘पहले मतदान, फिर जलपान की अपील की है। शाम सात बजे तक यहां वोटिंग होी। यहां के एक लाख, 18 हजार, 225 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे । यहां कुल पांच उम्मीदवार मैदान में है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया में पोस्ट में लिखा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग करें। बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

यहां से भाजपा के पार्वती दास, कांग्रेस के बसन्त कुमार, समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांतिदल के अर्जुन कुमार देव, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली सहित पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया जाएगा।

error: Content is protected !!