Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उप्र में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, आशीष गोयल बने पावर कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष

लखनऊ, 27 जुलाई । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशीष गोयल को उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उप्र जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम के लंबे समय से अध्यक्ष रहे एम. देवराज को इन दायित्वों से हटाकर प्राविधिक शिक्षा का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स व एनआरआई नरेन्द्र भूषण को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अनिल कुमार सागर को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी को महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!