Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सारस से बिछुड़ने के बाद अब आरिफ़ के साथ बाज की दोस्ती

रायबरेली, 07अगस्त। सारस से दोस्ती को लेकर खासा सुर्खियों में आए आरिफ को लेकर बाज प्रेम की नई कहानी सामने आई है। अब उनकी एक बाज से दोस्ती हुई है, जो उनके साथ रह रहा है। सोशल मीडिया में यह कहानी भी वायरल हो रही है। यह बाज भी उन्हें सारस की तरह रायबरेली में घायल अवस्था में ही मिला था।

अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र के मंडखा निवासी आरिफ कुछ माह पूर्व सारस से दोस्ती और उस पर हुए विवाद के कारण खासे सुर्खियों में रहे हैं। उनके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण के तहत कानूनी कार्रवाई भी हुई थी और उनके दोस्त सारस को उनसे अलग करके कानपुर के चिड़ियाघर में छोड़ा गया था। इस विवाद के बाद अब उन्हें नए पक्षी बाज से प्रेम हुआ है। करीब एक माह पूर्व रायबरेली के नसीराबाद में उन्हें एक बाज के घायल होने की सूचना मिली थी। यह बाज किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। इस सूचना पर आरिफ नसीराबाद पहुंचे और घायल बाज को लेकर गौरीगंज के सरकारी अस्पताल गए, जहां बाज का इलाज किया गया।

बताते हैं कि चार पांच दिन में यह बाज स्वस्थ हो गया और अब उन्हीं के साथ रहता है। बाज भी आरिफ के प्रेम में आसक्त है। बाज उनके कंधे पर बैठ जाता है, और सारस की तरह ही उनके साथ खाना खाता है। जबकि बाज के बारे में आम धारणा है कि वह किसी का आहार नहीं खाता, खुद शिकार करता है,तभी खाता है। किंतु इस बाज ने इस धारणा को भी झुठला दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बाज को छोड़ देने पर वह उड़ जाता है और आरिफ के घर के ऊपर मंडराता रहता है, फिर खुद ही आरिफ के पास आ जाता है। इस बारे में आरिफ का कहना है कि सारस राजकीय पक्षी था, इसलिए उसे छीन लिया गया, किंतु बाज को नहीं छीना जायेगा।

गौरतलब है कि सारस से आरिफ की दोस्ती को उस समय खूब सुर्खियां मिली, जब बीती पांच मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सारस की दोस्ती देखने आरिफ के घर पहुंचे थे। उसके बाद अखिलेश यादव सारस और आरिफ की फोटो सोशल मीडिया में ट्वीट करके सरकार पर तंज कसा था। अमेठी के डीएफओ डी एन सिंह का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

error: Content is protected !!