Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सांसद भारत दर्शन 2.0 के तहत हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की मेधावी छात्राएं पहुंचीं संसद भवन

नई दिल्ली, 1 अगस्त । सांसद भारत दर्शन 2.0 के तहत हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की मेधावी छात्राएं मंगलवार को दिल्ली पहुंचीं। इस बार ‘सांसद भारत दर्शन योजना’ पर जाने हेतु 21 मेधावी बेटियों का चयन हुआ है। सभी छात्राओं ने आज सुबह आकाशवाणी केंद्र का भ्रमण किया। इसके बाद सभी छात्राएं संसद भवन पहुंचीं और लोकसभा स्पीकर से भेंट की। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण , पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव , भारतीय ओलंपिक संघ की की अध्यक्ष पीटी उषा ने सांसद भारत दर्शन की मेधावी बेटियों के साथ संवाद के दौरान उन्हें अपने जीवन के संघर्षों व अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के निरन्तर प्रयासों से भी अवगत कराया। सभी गण्यमान्यों ने बच्चों को इस योजना का लाभ बताते हुए उन्हें उज्ज्वल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए आप जैसे युवाओं को आगे आकर इसकी भागदौड़ अपने हाथों में लेनी होगी। आज दुनिया में अगर भारत का डंका बजा है तो उसका एक प्रमुख कारण डेमोग्राफिक डिविडेंट और उसमें भी गर्ल पावर को जाता है। आज पूरी दुनिया में भारतीय मूल का होना एक अलग रुतबा है।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 21 होनहार बेटियां सांसद भारत दर्शन योजना के अन्तर्गत भारत भ्रमण पर निकली हैं। ये सभी 21 छात्राएं मेरे संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से चुनकर आईं हैं। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ये छात्राएं इस टूर के माध्यम से देश की अद्भुत संस्कृति को समझ सकेंगी।

उन्होंने बताया कि आगे बेटियां प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन्हें अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का दौरा भी कराया जाएगा। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थानों व वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के अंतर्गत चल रहे प्रोग्राम भी देखेंगे। सभी बेटियों का लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी मिलन निश्चित हुआ है। सभी बेटियां वंदे भारत ट्रेन से भी यात्रा करेंगी।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की बेटियां लगातार बेहद अच्छा कर रहीं हैं। कई स्कूलों में टॉप 10 में से 7 बच्चियां हैं पर उनको एक्सपोज़र नहीं मिल पाता। कई बच्चे तो अपने राज्य के बाहर दूर की बात अपने अगल बगल वाले ज़िले तक नहीं घूम पाते। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में पारम्परिक करियर ऑप्शंस के अलावा संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। देश- विदेश में क्या चल रहा है, इसे हमारे युवाओं को जानना चाहिए।

गौरतलब है कि अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा क्षेत्र के बच्चों के लिए भारत भ्रमण की इस अनूठी पहल का ये दूसरा चरण है। छात्र- छात्राएं 01 जून, 2023 से ही वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए आवदेन कर रहे थे। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए इस बार आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया था।

error: Content is protected !!