Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लोकसभा चुनाव जीतने का गुर बताएंगे अखिलेश, बांदा में बुधवार से लगेगा सपा नेताओं का जमावड़ा

बांदा, 15 अगस्त । समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कमान संभाल रखी है। चुनाव में कैसे जीत दर्ज की जा सकती है। इस बारे में अखिलेश स्वयं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बांदा में 16 व 17 अगस्त को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अखिलेश यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने बताया कि पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में होगा। इस शिविर में बांदा और चित्रकूट के 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस शिविर में कार्यकर्ता और बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण होगा। दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। शिविर के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें मिशन 2024 के लिए तैयार रहने को संदेश देंगे।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2004 में था। उस समय उसने सर्वाधिक 35 सीटें जीती थीं। सपा मुखिया इससे भी अच्छा प्रदर्शन 2024 में करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इधर विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के वजूद में आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!