Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में सत्ता से चली जाएगी : अखिलेश यादव

फिरोजाबाद, 20 अगस्त । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को फिरोजाबाद में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 में सत्ता से चली जायेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को फिरोजाबाद में राजा का ताल स्थित एफ एम रॉयल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें जीत के मंत्र दिए। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, युवा, छात्र, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह पर इंक फेकने की घटना को उन्होंने दुर्भाग्य पूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि आखिर पुलिस सुरक्षा क्या कर रही थी। राहुल गाँधी द्वारा चीनी घुसपेठ पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन लगातार घुसपेठ कर रही एक दिन ऐसा भी आएगा लेह में घूमने के लिए चीन से इजाजत लेनी पड़ेगी। तेल और टमाटर की बढ़ती मंहगाई पर उन्होंने कहा कि अपने कुछ साथियो को फायदा पहुंचाने के लिए रेट बढ़ाई गयी थी। 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा सत्ता में आई थी और 2024 में सत्ता से चली जाएगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी सबसे करप्ट डिसीजन था, जो लोग लाल किले से झूठ बोलते है, जो लाल किले में अपना ही बादा याद नहीं रखते हो, उनको जनता 2024 में सबक सिखाएगी।

प्रशिक्षण शिविर में सपा अध्यक्ष के साथ सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद अक्षय यादव, रामजी लाल सुमन के अलावा बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!