Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 का कांग्रेस ने किया विरोध

नई दिल्ली, 03 अगस्त | कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 का लोकसभा में विरोध किया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि यह देश के संघीय ढांचे के साथ छेड़छाड़ है। यह देश हित में नहीं है। इसलिए कांग्रेस इस विधेयक का विरोध करती है।

चौधरी ने कहा कि आज दिल्ली के लिए सरकार ऐसा विधेयक ला सकती है तो सरकार दूसरे राज्यों के लिए भी ऐसा विधेयक लाएगी। अगर ऐसा होता रहा तो फिर देश के संघीय ढांचे की व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। चौधरी ने कहा कि सरकार का तर्क है कि वह दिल्ली में घोटाले आदि को रोकने के लिए यह विधेयक लाई है, जो सही नहीं है। सरकार के पास ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाएं हैं। वह उनके माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है। इसके लिए विधेयक लाने की जरूरत नहीं है।

चौधरी ने सवाल किया, ‘इस अध्यादेश को लाने में जल्दबाजी क्यों की गई? अध्यादेश लाने की क्या जरूरत थी? चौधरी ने कहा कि अगर संघीय ढांचे की रक्षा नहीं की गई तो देश नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्यों को जनता चुनती है तो क्या उससे कानून बनाने का अधिकार छीन लिया जाएगा?

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में आज दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया गया। विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली संघ शासित राज्य है और संसद को विधेयक लाने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में भी इसकी पुष्टि की थी।

error: Content is protected !!