Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस के गन पाउडर प्लांट कारखाने में धमाके से चार की मौत, कई घायल

रूस के गन पाउडर प्लांट कारखाने में धमाके से चार की मौत, कई घायल

मास्को, 21 जून । रूस में मंगलवार को एक गन पाउडर प्लांट (बारूद कारखाने) में जोरदार धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जानकारी के मुताबिक मॉस्को के दक्षिण-पूर्व ताम्बोव क्षेत्र में स्थित गनपाउडर प्लांट की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि काम के दौरान अचानक विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोग घायल हो गए और चार की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर कर्मचारी थे। प्लांट द्वारा जारी बयान में कहा गया कि विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

हालांकि, ताम्बोव के गर्वनर मैक्सिम येगोरोव ने आतंकवादी हमले से इनकार किया है। वहीं, जांच करने वाली जांच एक समिति ने कहा कि उसने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। इसके बाद से ही मास्को हाई अलर्ट पर है और रूसी क्षेत्र में मौजूद कई प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमले भी हुए हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस में सैन्य कारखाने भी पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं।

error: Content is protected !!