Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने नए भारत को देखा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 17 सितम्बर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिवस है। प्रदेश वासियो की ओर से उन्हें जन्मदिन की बधाई, हम सब उनके उत्तम जीवन की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया ने नए भारत का दर्शन किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश की संसद में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करते हैं। पिछले साढ़े नौ वर्षों में भारत की आबादी ने एक नये भारत को उभरते और आगे बढ़ते देखा। आजादी के बाद पहली बार बिना भेदभाव शासन की योजनाएं गरीब, महिलाओं, नौजवानों तक पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वैश्विक मंच पर दुनिया का भारत के प्रति विश्वास जगा है। आज योग को वैश्विक मान्यता मिली। भारतीय आयुष पद्धति की ओर दुनिया का विश्वास जगा है। विरासत के प्रति सम्मान हो रहा है। सोमनाथ हो या महाकाल नगरी उज्जैन या केदारपुरी का नवनिर्माण, काशी और अयोध्या में हो रहे कार्य विश्वास का प्रतीक हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!