Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वीरेश्वर द्विवेदी: राष्ट्र को समर्पित एक पत्रकार जीवन

लखनऊ, 4 सितंबर । राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं प्रवक्ता रहे वरिष्ठ प्रचारक वीरेश्वर द्विवेदी का आज सायंकाल लखनऊ के राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पिछले एक माह से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे।

वीरेश्वर द्विवेदी की शिक्षा उरई डीएवी कालेज से परास्नातक हुई। वे डीएवी कालेज उरई के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। संघ के प्रचारक अशोक सिंहल की प्रेरणा से सन 1972 में दैनिक जागरण से पत्रकारिता की नौकरी छोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। प्रयाग महानगर के प्रचारक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मन्त्री, राष्ट्रधर्म पत्रिका के सम्पादक, हिन्दू विश्व पत्रिका के सम्पादक, पथ-संकेत के सम्पादक, विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख एवं क्षेत्र प्रचारक प्रमुख आदि के दायित्वों का निर्वहन किया।

वर्तमान में वे कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र प्रमुख का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। वीरेश्वर द्विवेदी का पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन के लिए आज सायंकाल “भारती भवन” राजेन्द्र नगर (लखनऊ) में रखा गया, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।।

मंगलवार ( 5 सितम्बर) को प्रात: 4 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव- भाल (राजपुर) कानपुर ग्रामीण ले जाएगा, जहां उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा।

error: Content is protected !!