Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उपराष्ट्रपति आज दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे जबलपुर

उपराष्ट्रपति आज दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे जबलपुर

जबलपुर, 20 जून  । उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज (मंगलवार) शाम दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। यहां डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल उप राष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत कर उनकी अगवानी करेंगे। उप राष्ट्रपति बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर आ रहे हैं।

जनसम्पर्क अधिकारी आनंद जैन ने बताया कि उप राष्ट्रपति धनखड़ मंगलवार शाम 4:20 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचे। स्वागत के बाद उप राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

इसके बाद वे शाम 5:00 बजे भेड़ाघाट जाएंगे और यहां भ्रमण के बाद रात 7:20 बजे ग्वारीघाट पहुंचेंगे और यहां मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ 21 जून को सुबह 6:00 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8.15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

आयुष राज्य मंत्री कावरे मिनिस्टर इन वेटिंग नामितः राज्य शासन ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जबलपुर प्रवास के अवसर पर उनकी अगवानी एवं विदाई के लिये आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्यमंत्री राम किशोर ” नानो ” कावरे को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है।

error: Content is protected !!