Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से की चीन और वियतनाम के निर्यातकों की शिकायत, कहा- संभल से खरीद रहे सींग

मुरादाबाद, 12 अगस्त। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के प्रशासनिक सदस्य व मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम को जनपद संभल के सींग निर्यातक कमल कौशल, मो. सारिक, नदीम, मो. वसीम आदि उनसे मिले अपना दर्द बयां किया।

निर्यातकों ने बताया कि कुछ अरसे से संभल में चीन व वियतनाम ने अपना दबदबा बढ़ाया है। यहां के स्लॉटर हाउस से सींग खरीदकर वहां के निर्यातक उत्पाद बना रहे हैं, जिससे यहां कच्चे माल की भारी कमी हो गई है। अवधेश अग्रवाल ने आगे बताया कि संभल के एक्सपोटर्स की शिकायत के आधार पर उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करके कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई।

error: Content is protected !!